एक कार्ड से कर लेंगे देश में कहीं भी सफर, मोदी ने किया उद्घाटन

 अब आप एक ही स्मार्ट कार्ड से पूरे देश में कहीं भी सफर कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अहमदाबाद में One Nation One Card की शुरुआत की। अभी यह कार्ड अहमदाबाद में ही चलेगा, लेकिन जल्द ही ऐसे कार्ड से पूरे देश में कहीं भी सफर कर सकते हैं। दरअसल कुछ समय पहले ही मोदी सरकार ने वन नेशन वन कार्ड पॉलिसी लॉन्च की थी। इस पॉलिसी पर अब काम शुरू हो गया है। आइए, जानते हैं क्या है यह पॉलिसी और इससे आपको क्या फायदा – स्मार्ट कार्ड की तरह होगा यह कार्ड 
यह कार्ड एक स्मार्ट कार्ड जैसे कि डेबिट-क्रेडिट कार्ड की तरह होगा। दिल्ली में मेट्रो में ऐसा ही कार्ड चलता है, जिसे आप रिचार्ज कराते हैं और मेट्रो में सफर कर सकते हैं। अब यह कार्ड दिल्ली परिवहन निगम की कुछ बसों में भी चलने लगा है। 
पीएम मोदी ने किया लॉन्च 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को गुजरात दौरे पर हैं। यहां उन्होंने कई परियोजनाओं की शुरुआत की। अहमदाबाद में उन्होंने वन नेशन वन कार्ड की भी शुरुआत की। इस कार्ड को स्वीकार SWEEKAR  नाम दिया गया है।  इस कार्ड का इस्तेमाल मेट्रो, बस, सब अर्बन रेलवे, टोल, पार्किंग, स्मार्ट सिटी और रिटेल में किया जा सकता है। 

Leave a Reply

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free